Viral Post

Viral Post Viral Post is all about to showcase the real viral content to our viewers.

28/05/2026

This 15 years old kid make all india emotional. Long way to go champ
Well played
fans IPL - Indian Premier League

प्रफुल्ल हिंगे का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछला मैच यादगार था। पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। शुरुआती दो ओ...
27/04/2026

प्रफुल्ल हिंगे का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछला मैच यादगार था। पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। शुरुआती दो ओवर में चार विकेट निकाल दिए। लेकिन, मैच के बाद काफी बड़बोलापन दिखाया।

हिंगे ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के समय कहा था, 'मैंने लोगों से कहा था कि मैं वैभव को बाउंसर डालूंगा और उसे आउट कर दूंगा।' हिंगे ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही लिख रखा था कि वो डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लेंगे।

हिंगे का यह बड़बोलापन सांड को लाल कपड़े दिखाने जैसा था। वो बल्लेबाजों के सीधे टारगेट बन गए। चेन्नई के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे ने उनकी कंबल कुटाई की। हिंगे ने 4 ओवर में 60 रन लुटा दिए। फिर जब हिंगे के खिलाफ सूर्यवंशी को दूसरा मौका मिला, तो उन्होंने अपना बदला पर्सनली लिया। हिंगे के पहले ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़ दिए।

यही वजह है कि ज्यादातर गेंदबाज हमेशा काबिल बल्लेबाज को उकसाने से बचते हैं। एक काउंटी मुकाबले में विवियन रिचर्ड्स संघर्ष कर रहे थे। गेंद सही से बल्ले पर नहीं आ रही थी। विपक्षी गेंदबाज ग्रेग थॉमस ने कई गेंदों पर उन्हें चकमा दिया और पास आकर बोले कि रिचर्ड्स मैं तुम्हें बता दूं कि ये लाल कलर की गेंद है और इसका आकार ऐसा है।

विवियन रिचर्ड्स ने अगली गेंद को ऐसा उड़ाकर मारा कि वो स्टेडियम पार नदी की तरफ चली गई। रिचर्ड्स ग्रेग के पास जाकर बोले कि ग्रेग चूंकि आपको गेंद का साइज और आकार काफी अच्छे से मालूम है, तो आप जाकर उसे ढूंढकर लाइए। इससे पहले और बाद भी रिचर्ड्स का ऐसा खौफ रहा था कि गेंदबाज उन्हें स्लेज करने से बचते थे।

कुछ ऐसा ही मामला विराट के साथ हुआ था। वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन करते थे यानी बल्लेबाज का नाम डायरी में नोट करना। जैसा कि किसी जमाने में लखनऊ सुपर जायंट्स के जुर्माना किंग दिग्वेश राठी भी करते थे। विलियम्स ने विराट का विकेट लेने के बाद भी नोटबुक सेलिब्रेशन किया।

अगली दफा जब विलियम्स विराट के सामने आए, तो उनकी गेंदों पर चौके छक्कों की बाढ़ आ गई। विराट हर बाउंड्री के बाद वही नोटबुक सेलिब्रेशन करते। उसके बाद तो विलियम्स का करियर लगभग खत्म ही हो गया।

वैभव सूर्यवंशी भी मौजूदा दौर के सबसे दमदार हिटर में से एक हैं। उन्हें उकसाने का मतलब है कि आ बैल, मुझे मार। वो बंदा बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों को पहली गेंद पर छक्का मार रहा है और हिंगे उसे लाल कपड़ा दिखा रहे थे। मुझे नहीं लगता कि अब हिंगे से अपने पूरे करियर में ऐसी बड़बोलेपन वाली गलती होगी।

Congratulations Team India for Semi finals Well played Sanju Samson
02/03/2026

Congratulations Team India for Semi finals
Well played Sanju Samson

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह जो इतने खतरनाक फौजी लग रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या सच में भारत में कभी...
21/12/2025

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह जो इतने खतरनाक फौजी लग रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या सच में भारत में कभी ऐसा कोई शेर था भी?

जी हाँ, इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार से भी हजारों गुना ज्यादा प्रचंड योद्धा, शातिर दिमाग वाला और हजारों गुना ज्यादा खतरनाक था मेजर मोहित शर्मा।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का एक साधारण लड़का, जिसका जन्म एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ। साधारण सा नाम था मोहित शर्मा। 1995 में 12वीं पास की। घरवाले सोच रहे थे कि मोहित इंजीनियर बनेगा, कॉलेज में एडमिशन भी करवा दिया। लेकिन मोहित के रक्त में कुछ और था – वर्दी का जुनून, भगवान परशुराम का शौर्य, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे वाला जोश।

मोहित शर्मा ने चुपके से NDA का फॉर्म भरा, परीक्षा दी। परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले ही घरवालों के कहने पर इंजीनियरिंग कॉलेज जॉइन कर लिया, ताकि घरवाले शक न करें कि मोहित फौज में जा रहा है। फिर जब रिजल्ट आया, तो वह माँ-बाप को मिला। माँ-बाप ने रिजल्ट छिपा दिया और कहा कि इंजीनियरिंग करो, मोहित, फौज में क्या रखा है?

लेकिन मोहित शर्मा को एक अजीब बेचैनी सता रही थी, जैसे ईश्वर उनसे कह रहे हों – मैंने तुझे फौज में जाने के लिए धरती पर भेजा है, तू इंजीनियरिंग में क्यों उलझ रहा है? फिर मोहित शर्मा ने सीधा UPSC के दफ्तर फोन लगाया और कहा – मेरा रिजल्ट बताओ। मोहित शर्मा को बताया गया कि आप पास हैं, रिजल्ट आपके घर पहुँच गया होगा क्या? अब सिर्फ इंटरव्यू बाकी है।

बस फिर क्या था! मोहित शर्मा बिना घर पर किसी को बताए इंजीनियरिंग कॉलेज से सीधा भोपाल पहुँच गए इंटरव्यू देने। इंटरव्यू दिया, उसमें भी पास हो गए। अब दिल्ली में मेडिकल था। घर आकर सब बता दिया कि मैं इंटरव्यू में पास हो गया हूँ।
पहले तो माँ-बाप नाराज हुए, फिर बेटे की आँखों में उस पागलपन को देखकर मान गए। हालांकि यहाँ एक बहुत बड़ी रुकावट थी – मोहित शर्मा का वजन 6 किलो कम था और समय मात्र 4 हफ्तों का। मोहित शर्मा को 4 हफ्तों में 6 किलो वजन बढ़ाना था।
मोहित शर्मा की माँ ने कमाल कर दिखाया। अपने गहने बेच दिए और रोज दूध, केले, काजू, बादाम, प्रोटीन से भरा खाना खिलाया। मोहित जिम में 4 हफ्तों तक पसीना बहाते रहे। और कुछ ही हफ्तों में मोहित का वजन बढ़ गया, जिससे मेडिकल पास हो गया।

भारतीय सेना को मोहित शर्मा जैसा किलर शेर मिला, जो आने वाले सालों में दुश्मनों की रातों की नींद हराम करने वाला था।
2004 में कश्मीर का बुलावा आ गया। उस वक्त कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंक चरम पर था। सारे बड़े हमले दो नाम संभालते थे – अबू तोरारा और अबू सबजार।

सेना को उनके ठिकानों की खबर थी, लेकिन एक झटके में मारना बेवकूफी होती। ये दोनों पूरे नेटवर्क की धड़कन थे। फैसला हुआ कि कोई फौजी अंडरकवर बनकर जाए, दोस्त बनकर जाए, पहले सारी जानकारी निकाले, फिर वार करे।
ये खतरनाक से भी खतरनाक काम था – यों कहें तो मौत के मुँह में जाकर मौत देना था। इस मौत के मुँह में जाने वाले काम के लिए मेजर मोहित शर्मा ने कहा – इसे मैं संभालूँगा।

मोहित ने उर्दू सीखी, कश्मीरी भाषा सीखी, दाढ़ी-बाल बढ़ाए और अपनी चाल-ढाल, बोलने का तरीका इतना परफेक्ट कर लिया कि मोहित के चलने से भी लगता था जैसे कोई लोकल कश्मीरी मुसलमान हो। फिर अपना नाम मोहित शर्मा से बदलकर रखा – "इफ्तिकार भट्ट"।

मोहित शर्मा ने एक कहानी गढ़ी कि भारतीय फौज ने उसके भाइयों को मार दिया है और वह अब भारतीय फौज से बदला लेना चाहता है।
एक आर्मी चेकपोस्ट पर हमले का परफेक्ट प्लान बनाकर दिखाया – लोकेशन, सैनिकों की संख्या, हथियार, सब सटीक।

दोनों आतंकी दंग रह गए और उन्हें विश्वास हो गया। यहीं से असली खेल शुरू हुआ।
मोहित शर्मा, जो अब इफ्तिकार भट्ट थे, उन आतंकवादियों के साथ उनके घर में 2 हफ्ते तक रहे, उनके घर में सोए, उनकी रसोई में खाना खाया, हँसी-मजाक किया, उनके हथियारों के अड्डे, सारे गुप्त ठिकाने पता कर लिए।
और अब एक दिन आया जब पाकिस्तान से तीन और आतंकवादी आने वाले थे। श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर बर्फीली पहाड़ी पर लकड़ी का घर। मोहित किचन में चाय बना रहे थे, तभी अबू तोरारा और अबू सबजार ने आखिरी टेस्ट लिया। सबजार ने मोहित शर्मा पर AK-47 तान दी। तोरारा गरजा – आखिरी बार पूछ रहा हूँ इफ्तिकार, बता दे तू कौन है रे?

मोहित ने शालीनता से सिर नीचे किया – भाईजान, मैंने तो आपको सब बता दिया। अगर आपको फिर भी शक है तो आप गोली मार दो।
दोनों एक-दूसरे को देखने लगे। सबजार ने बंदूक नीचे रख दी और चाय पीने आगे बढ़ा। जैसे ही उनकी पीठ इफ्तिकार भट्ट यानी मोहित शर्मा की तरफ हुई, मोहित ने अपनी शॉल हटाई, पिस्तौल निकाली, लोड की। जैसे ही पिस्तौल की क्लिक की आवाज हुई और दोनों आतंकी मोहित की तरफ मुड़े, तब तक बिजली की गति से मोहित ने दो गोलियाँ दोनों आतंकियों के सीने में उतार दीं। गोलियाँ छाती को चीरती हुई निकल गईं।

एक नही एक लाख साल तक देते रहो आरक्षण उससे कद्दू ना बराबरी हो पाएगी बराबरी के लिए स्वयं को बिना आरक्षण के उठना पड़ेगा तब बराबरी आएगी।

आज जहां मोहित शर्मा सर जी जैसे लोगो का सम्मान और महिमण्डन होना चाहिए वहां इस देश के पता नही क्या जय बीन जय सपेरा जय चुम्मीदान चलता रहता है दिन रात फालतू में एक फर्जी 420 डिग्री धारी का महिमण्डन होता रहता है दिन रात।

जिस बेटी को देखने की भी उम्मीद कोई नहीं करता था…उसने पाकिस्तान को हराकर पूरा भारत गर्व से भर दिया!”स्मृति मंधाना ने सही ...
24/11/2025

जिस बेटी को देखने की भी उम्मीद कोई नहीं करता था…
उसने पाकिस्तान को हराकर पूरा भारत गर्व से भर दिया!”

स्मृति मंधाना ने सही कहा—
“जब हमने पाकिस्तान को हराया था, आपने हमें प्यार दिया था…
आज हमारी दृष्टिहीन बेटियों ने भी वही काम किया है।
उन्हें भी वही प्यार, वही आशीर्वाद दें ❤️🇮🇳”

22/11/2025
🎉भारत की नेत्रहीन शेरनियों ने वर्ल्डकप में पाकिस्तान को धूल चटा दी 🇮🇳🔥अब देखते हैं कितने सच्चे भारतवासी इन बेटियों को ढे...
18/11/2025

🎉भारत की नेत्रहीन शेरनियों ने वर्ल्डकप में पाकिस्तान को धूल चटा दी 🇮🇳🔥
अब देखते हैं कितने सच्चे भारतवासी इन बेटियों को ढेरों बधाइयाँ देते हैं 💐❤️👏

दिखा दो दम भीम राव अम्बेडकर vs बी एन राव 💪 #भीमराव   #अम्बेडकर
23/10/2025

दिखा दो दम भीम राव अम्बेडकर vs बी एन राव 💪
#भीमराव #अम्बेडकर

Vande Matram 🙏🏻 jai hind jai bharat
29/09/2025

Vande Matram 🙏🏻 jai hind jai bharat

मुगल बादशाह शाहजहां के भरे दरबार में उसी के साले सलावत खां को मारकर लाल किले से अपना घोड़ा कूदाने वाले नागौर के वीर योद्ध...
25/07/2025

मुगल बादशाह शाहजहां के भरे दरबार में उसी के साले सलावत खां को मारकर लाल किले से अपना घोड़ा कूदाने वाले नागौर के वीर योद्धा अमरसिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन

Address

D 46 , New Delhi
Delhi
110001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Viral Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share