12/08/2026
रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का रात्रिकालीन निरीक्षण
रात्रि 1:30 बजे स्वर्णकार व्यापार मंडल, झोटवाड़ा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिक्योरिटी कैमरों का निरीक्षण एवं डेमो टेस्ट किया गया। इस दौरान यह जांच की गई कि कैमरे सही तरीके से कार्य कर रहे हैं या नहीं तथा किसी आपात स्थिति में अलर्ट साउंड एवं सुरक्षा सिस्टम किस प्रकार काम करता है।
यह सुरक्षा सिस्टम फिलहाल डेमो के लिए लगाया गया है, ताकि सभी ज्वैलर्स इसकी उपयोगिता और कार्यप्रणाली को समझ सकें।
आज के समय में ज्वैलरी व्यवसाय की सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक ज्वैलर्स के लिए अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा हेतु CCTV कैमरा, अलर्ट सिस्टम एवं अन्य आधुनिक सुरक्षा उपाय करना बेहद जरूरी हो गया है।
सुरक्षा में लापरवाही नहीं, सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
आइए, मिलकर अपने व्यापार और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बनाएं।
#गौपुत्र_मनोज_सोनी
#कोषाध्यक्ष_भाजपा_खातीपुरा_मंडल
#झोटवाड़ा #जयपुर
#अध्यक्ष_स्व