21/06/2026
श्री गुरु नानक देव जी रिसर्च फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर सालवान गांव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता जांच शिविर*
सबसे बड़ा दवाखाना हमारा रसोई घर है और सबसे बड़ा बीमारियों से मुक्त होने का तरीका हमारी सोच, हमारा खान पान एवं शारीरिक व्यायाम, हमारे अच्छे संस्कार, हमारे कर्म एवं परोपकार, और हमारी व्यवस्थित और अनुशासित जीवन शैली का दिया संदेश: डॉ. प्रभजोत कौर*
सालवान, करनाल : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी रिसर्च फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा गुरु नानक हॉस्पिटल, करनाल के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को गांव सालवान में सरपंच श्री जय वीर फौजी के प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं 'ॐ' उच्चारण के साथ किया गया, जो योग और संगीत दोनों का प्रतीक है। सालवान गांव के सरपंच जय वीर फौजी तथा पंचायत के सदस्यों ने गुरु नानक हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का पुष्प गुच्छ से हार्दिक स्वागत किया।
सोसाइटी की कार्यकारी सचिव श्रीमती प्रेम कुमारी मैहता ने श्री गुरु नानक देव जी
रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर प्रभजोत कौर स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आई.वी.एफ विशेषज्ञ
का परिचय देते हुए बताया कि डॉक्टर प्रभजोत कौर जो सिर्फ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि एक विचार है, एक आंदोलन है, एक माँ की ममता है। डॉ. प्रभजोत कौर एक बहुत ही आध्यात्मिक डॉक्टर हैं। इनके लिए मेडिकल साइंस और आध्यात्मिकता दो अलग चीजें नहीं हैं। इनका मानना है कि *"दवा से पहले दुआ, और इलाज से पहले परहेज"* जरूरी है। इनका एक ही सपना है, एक ही अरदास है गांव के लोग, महिलाएं, बच्चे, पुरुष अपनी जीवन शैली इतनी अच्छी रखें कि कोई बीमार ना हो। चारों तरफ खुशियां ही खुशियां हों। डॉक्टर साहिबा चाहती हैं कि
1.*हम प्रकृति माँ का सम्मान करें*।* पर्यावरण, प्राकृतिक संपदा और स्वच्छता का ध्यान रखें। क्योंकि शुद्ध हवा, शुद्ध जल ही सबसे बड़ी दवा है।
2.*नारियों और बेटियों को पूरा सम्मान मिले।* हर घर की नारी इतनी स्वस्थ और सशक्त हो कि वो पूरे परिवार की भली-भांति देखभाल कर सके। क्योंकि कहते हैं तंदुरुस्त माँ, तंदुरुस्त जहान'
3.*हमारी युवा पीढ़ी नशा मुक्त रहे*। उनमें अच्छे संस्कार हों, ताकि हमारी बेटियां संस्कारी संतानों को जन्म दें और एक सशक्त समाज का निर्माण हो
4 *सभी अपने माता-पिता का सम्मान करें*। क्योंकि माँ-बाप की सेवा से बड़ी कोई इबादत नहीं।
5 *मानवता का धर्म सबसे पहला धर्म हो*। कोई किसी से ईर्ष्या-द्वेष न करे। हर दिल में प्रेम हो, हर घर में सुख हो।
डॉक्टर प्रभजोत कौर ने कहा कि वे इलाज के साथ जीवन जीने की राह दिखाती हैं।
हमारा खुश रहना ही सब से बड़ी उच्च कोटि की दवा है। खुश रहने से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और अच्छे स्वास्थ्य से खुशी मिलती है।
प्रसिद्ध आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा, _"योग दिवस हमें 'पहिला सुख निरोगी काया' की याद दिलाता है। रोगों से बचाव की शक्ति, अच्छे कर्म और योग का संगम हमारे जीवन में चमत्कार कर सकता है। । विश्व संगीत दिवस हमें सिखाता है कि जैसे संगीत में लय जरूरी है, वैसे ही जीवन में संतुलन जरूरी है।
उन्होंने महिलाओं को तनाव मुक्ति के लिए प्राणायाम और योगासनों का महत्व बताया तथा बांझपन व गर्भावस्था की जटिलताओं से बचाव के टिप्स दिए।
डॉ. हरदीप सिंह ने पीठ दर्द, कमर दर्द से सदा के लिए मुक्त होने के मंत्र बताए। उन्हो ने कहा, योग दिवस पर संकल्प लें कि प्रतिदिन सरल योगासन और सूक्ष्म व्यायाम करेंगे। ये जोड़ों के दर्द की सबसे बड़ी दवा है। संगीत की तरह शरीर में भी लचीलापन चाहिए, जो योग से आता है। सक्रिय जीवनशैली ही असली संगीत है।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में डॉक्टर ऋषकरण दीप सिंह की विशेष भूमिका एवं सहयोग रहा।
निशुल्क जांच, दवा वितरण एवं वृक्षारोपण
गुरु नानक हॉस्पिटल की टीम ने 200 से अधिक ग्रामवासियों का निशुल्क मेडिकल चेकअप किया और दवाइयाँ वितरित कीं। शिविर के समापन पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण भी किया गया, क्योंकि शुद्ध वायु ही प्राणायाम का आधार है।
इस अवसर गुरु नानक हॉस्पिटल के पैरा मेडिकल टीम में बलजिंदर सिंह, रोशन लाल, गुरमत, गुरलीन एवं साक्षी एवं अजय का योगदान रहा।
सरपंच श्री जय वीर फौजी एवं मीना देवी फौजी का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। शिविर में पंचायत से श्री सुभाष राणा, श्री सुरिंदर सिंह राणा एवं श्री बिशम्बर सिंह उपस्थित रहे। सालवान गांव वासियों ने शिविर के आयोजन के लिए डॉ प्रभजोत कौर, डॉक्टर हरदीप सिंह तथा उनकी समर्पित सहयोगी पैरा मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
सतनाम श्री वाहेगुरु
🌺🙏🙏🌺